1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वर्ल्ड कप से पहले स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- आईपीएल ने मुझे वनडे क्रिकेट की तैयारी में मदद की

वर्ल्ड कप से पहले स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- आईपीएल ने मुझे वनडे क्रिकेट की तैयारी में मदद की

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 30, 2019 12:12 am IST,  Updated : Apr 30, 2019 12:12 am IST

स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर पर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाये जाने के बाद एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

वर्ल्ड कप से पहले स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- आईपीएल ने मुझे वनडे क्रिकेट की तैयारी में मदद की- India TV Hindi
वर्ल्ड कप से पहले स्टीव स्मिथ का बड़ा बयान, बोले- आईपीएल ने मुझे वनडे क्रिकेट की तैयारी में मदद की Image Source : AP

बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोमवार को यहां कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने से उन्हें 50 ओवर के प्रारूप के विश्व कप की तैयारी में काफी मदद मिली है। स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व उप कप्तान डेविड वार्नर पर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ मामले में दोषी पाये जाने के बाद एक साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। 

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिए दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के शिविर से जुड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जा रहे हैं। रायल चैलेजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर राजस्थान रायल्स के इस कप्तान ने कहा, ‘‘ निजी तौर पर मेरे लिए आईपीएल मैदान में समय बिताने के साथ मजबूत विरोधी टीमों और शानदार खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का मौका है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है टी20 क्रिकेट आपको 50 ओवर के क्रिकेट के लिए तैयार करता है। पिछले दो साल से एकदिवसीय क्रिकेट को जिस तरह से खेला जा रहा है उससे लगता है कि वह टी20 क्रिकेट का विस्तारित संस्करण है।’’ 

विश्व कप की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ तैयारियों की दृष्टि से मैं सहज हूं। मैं घर (ऑस्ट्रेलिया) जा रहा हूं और वहां न्यूजीलैंड के साथ तीन अभ्यास मैच हैं। इंग्लैंड में भी हमें दो अभ्यास मैचों में खेलने का मौका मिलेगा। तैयारी के लिए काफी समय है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल