1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL काफी बड़ा टूर्नामेंट, बाद में आयोजन पर होना चाहिए विचार : बटलर

IPL काफी बड़ा टूर्नामेंट, बाद में आयोजन पर होना चाहिए विचार : बटलर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 07, 2020 01:25 pm IST,  Updated : Apr 07, 2020 01:32 pm IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि आईपीएल काफी बड़ा टूर्नामेंट है और कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं होना ‘किसी नाकामी’ की तरह है।

IPL काफी बड़ा...- India TV Hindi
IPL काफी बड़ा टूर्नामेंट, बाद में आयोजन पर होना चाहिए विचार : बटलर Image Source : IPLT20.COM

लंदन। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि आईपीएल काफी बड़ा टूर्नामेंट है और कोविड-19 महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं होना ‘किसी नाकामी’ की तरह है। बटलर को उम्मीद है कि ग्लैमर और चकाचौंध से भरा यह टूर्नामेंट इस साल बाद में आयोजित किया जाएगा। इस वैश्विक महामारी की चपेट में आने से भारत में 120 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है जबकि दुनिया भर में 80,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

महामारी के प्रसार को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन लागू है। राजस्थान रायल्स के लिए खेलने वाले बटलर ने ईएसपीनक्रिकइंफो से कहा, ‘‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि आईपीएल कब खेला जाएगा या स्थगित होगा। फिलहाल, सब कुछ काफी अनिश्चित है क्योंकि कोई नहीं जानता कि यह (कोविड-19 का प्रकोप) कब तक चलेगा। इसलिए अभी यह तय नहीं किया जा सकता कि टूर्नामेंट का आयोजन होगा या नहीं।’’

आईपीएल के कुछ सत्र में सफलता हासिल करने के बाद बटलर सीमित ओवरों के क्रिकेट में बड़े खिलाड़ी के तौर पर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल नहीं होने पर राजस्व पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ टूर्नामेंट को देखें तो यह काफी बड़ा आयोजन है। आईपीएल में बहुत अधिक धनराशि लगी होती है। यह क्रिकेट एक बहुत महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है और अगर टूर्नामेंट को आगे नहीं बढ़ाया गया तो यह बड़ी नाकामी होगी। इसे स्थगित कर बाद में आयोजित करने पर विचार करना चाहिए।’’

आईपीएल को हालांकि अगर बाद में आयोजित किया जाता है तो द्विपक्षीय प्रतिबद्धताओं के कारण कुछ शीर्ष खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘बेशक, कुछ खिलाड़ी अनुपलब्ध हो सकते हैं। उन्हें परिस्थिति के अनुसार काम करना होगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल