1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैक्सवेल ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल से बाहर

मैक्सवेल ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल से बाहर

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2016 10:32 am IST,  Updated : May 17, 2016 10:32 am IST

मोहाली: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मांसपेशियों के खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गये और वह किंग्स इलेवन पंजाब के इस सत्र में बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलेंगे। पंजाब की

Glen Maxwell- India TV Hindi
Glen Maxwell

मोहाली: आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल मांसपेशियों के खिंचाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर हो गये और वह किंग्स इलेवन पंजाब के इस सत्र में बचे हुए दो मैचों में नहीं खेलेंगे। पंजाब की टीम अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है और मैक्सवेल आराम करने के लिये स्वदेश रवाना हो गये ताकि वह वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिये समय पर फिट हो जायें। इस तरह मैक्सवेल आईपीएल के इस सत्र से बाहर होने वाले अपने कप्तान स्टीव स्मिथ, मार्श बंधु शॉन और मिशेल, तेज गेंदबाज जान हेस्टिंग्स की सूची में शामिल हो गये।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बुपा सपोर्ट टीम फिजियो डेविड बीकले ने कहा, बीती रात के मैच के बाद ग्लेन के पेट के बांये हिस्से में दर्द बढ़ गया और उनकी चोट का आकलन करने और उपचार के लिये उनकी वापसी का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा, अभी तक की सूचना से यह चोट ऐसी नहीं है कि वह इस दौरे में भाग नहीं ले सकें लेकिन इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के लिये रवाना होने से पहले हम उन्हें उबरने के लिये जरूरी समय देना चाहेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल