मुंबई: लगातार पांच जीत हासिल कर प्लेऑफ उम्मीद मजबूत कर चुकी मुंबई इंडियंस टीम रविवार को वानेखेड़े स्टेडियम के घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 46वां मैच खेलने उतरेगी। मुंबई इंडियंस के 11 मैचों में 12 अंक हो गए हैं, तथा वह अंकतालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स एक स्थान नीचे पांचवें पायदान पर हैं। रॉयल चैलेंजर्स ने 10 मैचों में पाच में जीत हासिल की है और टीम के कुल 11 अंक हैं।
दोनों टीमें ने इससे पूर्व 19 अप्रैल को एक-दूसरे के खिलाफ खेला था जिसमें मुंबई इंडियंस 18 रनों से विजयी रहे थे।
मुंबई इंडियंस की शुरुआत मौजूद संस्करण में बहुत निराशाजनक रही, लेकिन टीम ने शुक्रवार को सुपर किंग्स को हराकर दर्शाया कि वह अब अपनी पूरी लय में लौट चुकी है।
दूसरी, ओर रॉयल चैलेंजर्स ने भी बुधवार को किंग्स इलेवन को 138 रनों के विशाल अंतर से हराया। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस मैच में 117 रनों की आतिशी पारी खेली।
मुंबई इंडियंस में तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा वापसी कर सकते हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के सामने मुख्य चुनौती गेल से निपटने की होगी।
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच हुए पूर्व के मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस का ही पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच हुए 15 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस नौ बार जीत हासिल करने में कामयाब रहा है। रॉयल चैलेंजर्स ने छह जीत हासिल की है।
टीम (संभावित) :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडिल सिमंस, अंबाती रायडू, अभिमन्यू मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेट डे लांज, पवन सुयाल, श्रेयष गोपाल, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैक्लेनगन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नितीश राणा, सिद्धेष लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, क्रिस गेल, निक मैडिंसन, रिली रोसू, डारेन सैमी, डेविड वीज, सिन एबॉट, एडम मिल्ने, वरुण एरॉन, अशोक डिंडा, हर्षल पटेल, विजय जोल, अबु नेचिम अहमद, संदीप वारियर, योगेश टकावले, युजवेंद्र चहल, इकबाल अब्दुल्ला, मनविंदर बिसला, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सुब्रमण्यम बद्रीनाथ, सरफराज खान, जलज सक्सेना, शिशिर भवाने।