1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिल्ली डेयरडेविल्स ने कुछ ऐसे किया मोहम्मद शमी का स्वागत

दिल्ली डेयरडेविल्स ने कुछ ऐसे किया मोहम्मद शमी का स्वागत

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 23, 2018 12:53 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 12:55 pm IST

बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने के लिए कहे जाने के बाद की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने उनका स्वागत किया।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति (सीओए) द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने के लिए कहे जाने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुरुवार को शमी का अपनी टीम में स्वागत किया। डेयरडेविल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेमंत दुआ ने एक ट्वीट के जरिए शमी की टीम में वापसी की पुष्टि की है। 

दुआ ने लिखा, "इस बात का ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) ने शमी को क्लीन चिट दे दी है और अब वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेलेंगे।"

बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच में शमी को निर्दोष पाया है। इसके बाद सीओए ने बीसीसीआई से शमी को ग्रेड-बी के तहत केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने को कहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल