1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL: युवराज गुजरात के खिलाफ 6 मई को खेल सकते हैं

IPL: युवराज गुजरात के खिलाफ 6 मई को खेल सकते हैं

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2016 07:18 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 07:18 pm IST

मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह इस समय चोट से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत

yuvraj singh- India TV Hindi
yuvraj singh

मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि वह इस समय चोट से उबर रहे हैं और उम्मीद है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के तहत छह मई को गुजरात लायंस टीम के साथ होने वाले मैच में खेल सकते हैं। युवराज को टी-20 विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में टखने में चोट लग गई थी। इसी चोट के कारण वह सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल पाए थे। उन्होंने आईपीएल में हैदराबाद के अभी तक हुए तीन मैचों में भी इसी वजह से हिस्सा नहीं लिया है।

युवराज ने खेल परिधान बनाने वाली कंपनी प्यूमा के एक कार्यक्रम में कहा, "मेरी कोशिश छह मई को होने वाले मैच में खेलने की है। मुझे उम्मीद है कि मैं तब तक फिट हो जाऊंगा। मैं इस बात को लेकर हालांकि पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं कि मैं छह मई को मैच खेल पाऊंगा। मैंने कल ही अपने चिकित्सक से बात की थी। उम्मीद है कि मैं खेल सकता हूं।"

हैदराबाद ने अभी तक खेले तीन मैचों में दो हार और एक जीत दर्ज की है। युवराज का मानना है कि उनके अलावा अनुभवी आशीष नेहरा के टीम में आने से टीम काफी संतुलित हो जाएगी। नेहरा को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ ग्रोइन स्ट्रेन समस्या हो गई थी जिसके चलते वह बाकी के मैच नहीं खेल पाए हैं।

युवराज ने कहा, "सनराइजर्स ने तीन मैच खेले हैं जिसमें दो में हार और एक में जीत मिली है। इस समय यह 50-50 है। सात मैच के बाद आप टीम के प्रदर्शन की समीझा कीजिएगा।"

युवराज ने कहा, "मैं उम्मीद करता हूं कि वह (नेहरा) जल्द ही वापसी करेंगे और टीम की गेंदबाजी को मजबूत करेंगे। मैं जब टीम में वापसी करुं गा तो हम दोनों टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को मजबूत कर सकेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि जब मैं टीम में वापसी करुं गा तब तक टीम कुछ मैच जीत कर अच्छी स्थिति में होगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल