1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8: रॉयल चैलेंजर्स ने रॉयल्स को दिया 181 रनों का लक्ष्य

IPL8: रॉयल चैलेंजर्स ने रॉयल्स को दिया 181 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2015 10:15 pm IST,  Updated : May 20, 2015 10:17 pm IST

पुणे: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के इलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस

IPL8: रॉयल चैलेंजर्स ने...- India TV Hindi
IPL8: रॉयल चैलेंजर्स ने रॉयल्स को दिया 181 रनों का लक्ष्य

पुणे: महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के इलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायल चैलेंजर्स टीम ने अब्राहम डिविलियर्स (66) और मंदीप सिंह (नबाद 54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 180 रन बनाए।

विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (27) हालांकि कप्तान विराट कोहली (12) के साथ तेज शुरुआत नहीं कर पाए। छह ओवरों में दोनों बल्लेबाज 41 रन ही जोड़ सके।

धवल कुलकर्णी ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता किया। 26 गेंदों में चार चौके और एक छक्का लगाकर गेल जहां क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे वहीं कोहली 18 गेंदों में बिना कोई बाउंड्री जड़े कुलकर्णी को ही कैच थमा बैठे।

डिविलियर्स और मंदीप ने हालांकि 10 से अधिक के औसत से 113 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबार लिय। डिविलियर्स 38 गेंदों में चार चौके और इतने ही छक्के जड़ने के बाद 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

रॉयल चैलेंजर्स 14 ओवरों तक मात्र 94 रन बना सके थे, लेकिन मंदीप, डिविलियर्स के बल पर टीम ने आखिरी के छह ओवरों में 87 रन जोड़ डाले।

मंदीप अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 34 गेंदों का सामना कर सात चौके और दो छक्के लगाए।

रॉयल्स की ओर से कुलकर्णी ने दो जबकि क्रिस मोरिस ने एक विकेट हासिल किया। एकमात्र ओवर फेंकने वाले स्टुअर्ट बिन्नी ने सिर्फ एक रन दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल