1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 डेयर डेविल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

IPL8 डेयर डेविल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 04:28 pm IST,  Updated : May 01, 2015 04:29 pm IST

नई दिल्ली, दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जारी मैच में आईपीएल-8 के 31वें लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

IPL8 डेयर डेविल्स ने टॉस...- India TV Hindi
IPL8 डेयर डेविल्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली, दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने शुक्रवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जारी मैच में आईपीएल-8 के 31वें लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। घरेलू मैदान टीमों के लिए जहां पसंदीदा हुआ करता है, वहीं आईपीएल की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स की किस्मत जैसे उसके घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में रूठी हुई है।

डेयरडेविल्स अपने घरेलू मैदान पर पिछले 11 मैचों में मात्र एक मैच जीत सके हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कोटला में पिछला मैच तो डेयरडेविल्स के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा। डेयरडेविल्स को आईपीएल-8 में उनके न्यूनतम स्कोर 95 रन पर समेटने के बाद रॉयल चैलेंजर्स ने उन्हें 10 विकेट से करारी मात दी।

इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स जहां अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए, वहीं डेयरडेविल्स सात मैचों से छह अंक हासिल कर आठ टीमों की तालिका में छठे पायदान पर खिसक गया।

किंग्स इलेवन पंजाब की स्थिति हालांकि उनसे भी खराब है। सात मैचों में चार अंक हासिल कर किंग्स इलेवन इस समय अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर हैं।

डेयरडेविल्स के पक्ष में एक और तथ्य यह है कि आईपीएल-8 में इससे पहले वे किंग्स इलेवन को हरा चुके हैं तथा यह दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच होगा।

टीमें (संभावित) :

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, मयंक अग्रवाल, मनोज तिवारी, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, अमित मिश्रा, मोहम्मद समी, एल्बी मोर्कल, क्विंटन डी कॉक, जहीर खान, चिदंबरम गौतम, ट्रेविस हेड, इमरान ताहिर, श्रेयष अय्यर, केदार जाधव, के. के. जियास, डोमनिक जोसफ, शाबाज नदीम, गुरिंदर संधू, मार्कस स्टोइनिस, सौरभ तिवारी, जयदेव उनादकत, जयंत यादव, श्रीकर भरत।

किंग्स इलेवन पंजाब : जॉर्ज बेले (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, मिशेल जानसन, अक्षर पटेल, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, थिसारा परेरा, गुरकीरत सिंह मान, करणवीर सिंह, मनन वोहरा, परविंदर अवाना, रिषि धवन, ब्यूरॉन हेंड्रिक्स, शार्दुल ठाकुर, शॉन मार्श, शिवम शर्मा, निखिल नाइक, योगेश गोलवलकर।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल