1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 नाइट राइडर्स, रॉयल्स का मैच बारिश ने धोया

IPL8 नाइट राइडर्स, रॉयल्स का मैच बारिश ने धोया

 Written By: IANS
 Published : Apr 26, 2015 10:03 pm IST,  Updated : Apr 26, 2015 10:04 pm IST

कोलकाता, इडेन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 25वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। तेज बारिश के

IPL-8 नाइट राइडर्स,...- India TV Hindi
IPL-8 नाइट राइडर्स, रॉयल्स का मैच बारिश ने धोया

कोलकाता, इडेन गार्डन्स स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण का 25वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। तेज बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। मैच रद्द होने की स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला।

इस एक अंक के साथ रॉयल्स एक बार फिर अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके कुल 11 अंक हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था और बेहतर रन रेट के आधार पर 10 अंकों के साथ रॉयल्स को पीछे छोड़ शीर्ष पर पहुंचा था। 

दूसरी ओर, नाइट राइडर्स के अब सात अंक हो गए हैं और वह तीसरे स्थान पर कायम है।

दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार झेलनी पड़ी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल