मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुम्बई इंडियंस के साथ जारी आईपीएल-8 के 51वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस को अपने पिछले मैच में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हार का सामना करना पड़ा था।
इस हार के बाद टीम के 12 मैचों से 12 अंक हैं। ऐसे में प्लेऑफ में स्थान पक्का करने के लिए उसे अपने आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे।
दूसरी ओर, नाइट राइडर्स के 12 मैचों से 15 अंक हैं और टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए नाइट राइडर्स को और एक अंक की जरूरत है।
आईपीएल में दोनों टीमें 15 बार एक-दूसरे के खिलाफ खेली हैं जिसमें 10 बार मुंबई इंडियंस विजयी रहे हैं।
टीम :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, अभिमन्यु मिथुन, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेनगन, जगदीश सुचित, विनय कुमार।
कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पीयूष चावला, उमेश यादव, शाकिब अल हसन और मोर्ने मोर्कल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।