1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8 : मुंबई बनाम सनराइजर्स, जो जीता वह प्लेऑफ में

IPL 8 : मुंबई बनाम सनराइजर्स, जो जीता वह प्लेऑफ में

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2015 08:27 am IST,  Updated : May 17, 2015 08:28 am IST

हैदराबाद: तमाम उतार चढ़ाव के बाद अहम पड़ाव पर पहुंच चुके मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को जब आमने-सामने होंगे तो आईपीएल-8 के प्लेऑफ में प्रवेश के लिए उनके पास सिर्फ एक विकल्प रहेगा

IPL 8 : मुंबई बनाम...- India TV Hindi
IPL 8 : मुंबई बनाम सनराइजर्स, जो जीता वह प्लेऑफ में

हैदराबाद: तमाम उतार चढ़ाव के बाद अहम पड़ाव पर पहुंच चुके मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को जब आमने-सामने होंगे तो आईपीएल-8 के प्लेऑफ में प्रवेश के लिए उनके पास सिर्फ एक विकल्प रहेगा और वह है जीत। दोनों ही टीमों के इस समय 14-14 अंक हैं।

मुंबई जहां पिछले मैच में मिली जीत के कारण ऊंचे मनोबल से रविवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेलने उतरेगी, वहीं सनराइजर्स को पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में डकवर्थ लेविस नियम से हार झेलनी पड़ी थी।

आईपीएल-8 की खराब शुरुआत करने के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त वापसी की है और बल्ले तथा गेंद से बेहतरीन फॉर्म में लौट चुके हैं।

दूसरी ओर सनराइजर्स टीम बल्लेबाजी में अधिकांशत: अपने आस्ट्रेलियाई कप्तान डेविड वार्नर पर काफी हद तक निर्भर नजर आई है।

रविवार को होने वाले करो या मरो के मैच में उन्हें अपने सलामी बल्लेबाजों वार्नर और शिखर धवन के अलावा मध्यक्रम में मोएसिस हेनरिक्स और इयान मोर्गन से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

गेंदबाजी में हालांकि सनराइजर्स आईपीएल की कुछ सबसे बेहतरीन आक्रमणों में से मानी जाती है, जिसमें डेल स्टेन, भुवनेश्वर कुमार और ट्रेंट बोउल्ट जैसे तेज गेंदबाज शामिल हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में पांच मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई को तीन में तथा सनराइजर्स को दो में जीत मिली है।

टीम (संभावित) :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, कर्ण शर्मा, नमन ओझा (विकेटकीपर), चामा मिलिंद, भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा, परवेज रसूल, आशीष रेड्डी, लक्ष्मी रतन शुक्ला, प्रवीण कुमार, प्रशांत पद्मनाभम, हनुमा विहारी, सिद्धार्थ कौल, डेल स्टेन, मोएसिस हेनरिक्स, रिकी भुई, इयान मोर्गन, रवि बोपारा, ट्रेंट बाउल्ट।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, अभिमन्यू मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कीरन पोलार्ड, कोरी एंडरसन, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेट डे लांज, पवन सुयाल, श्रेयष गोपाल, बेन हिल्फेन्हॉस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैक्लेनगन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नितीश राणा, सिद्धेष लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल