1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8 : रॉयल चैलेंजर्स के सामने 136 रनों का लक्ष्य

IPL 8 : रॉयल चैलेंजर्स के सामने 136 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2015 06:58 am IST,  Updated : May 16, 2015 07:00 am IST

हैदराबाद: डेविड वार्नर (52 नाबाद) और मोएसिस हेनरिक्स (57) की शानदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी वर्षा से बाधित आईपीएल-8 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के

IPL 8 : रॉयल चैलेंजर्स के...- India TV Hindi
IPL 8 : रॉयल चैलेंजर्स के सामने 136 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद: डेविड वार्नर (52 नाबाद) और मोएसिस हेनरिक्स (57) की शानदार पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जारी वर्षा से बाधित आईपीएल-8 के 52वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 11 ओवरों में 136 रनों का लक्ष्य रखा है। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 103 रनों की साझेदारी की। इससे पूर्व, वर्षा से कारण मैच का ढाई घंटे से भी ज्यादा का समय बर्बाद और आखिरकार इसे घटाकर 11-11 ओवरों का कर दिया गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट विकेट खोकर 135 रन बनाए।

टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 8 रन बनाकर तीसरे ओवर में डेविड वीज का शिकार हुए। इसके बाद वार्नर और हेनरिक्स ने मैदान के चारो और चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए टीम को 100 रनों के पार ले गए।

हेनरिक्स को अपनी पारी के दौरान दो जीवनदान मिले और उन्होंने 22 गेंदों की अपनी आतिशी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। वार्नर ने 32 गेंदों में पांच चौके और एक छक्का लगाया। इयान मोर्गन 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

सनराइजर्स की ओर से डेविड वीज ने दो जबकि मिशेल स्टार्क ने एक सफलता हासिल की।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल