1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8: सनराइजर्स ने टॉस जीता,चुनी गेंदबाजी

IPL8: सनराइजर्स ने टॉस जीता,चुनी गेंदबाजी

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 08:22 pm IST,  Updated : May 04, 2015 08:23 pm IST

कोलकाता,  ईडन गरडस में सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 38वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नाइट राइडर्स के

IPL8:  सनराइजर्स ने टॉस...- India TV Hindi
IPL8: सनराइजर्स ने टॉस जीता,चुनी गेंदबाजी

कोलकाता,  ईडन गरडस में सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 38वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नाइट राइडर्स के जहां नौ मैचों से नौ अंक हैं, वहीं सनराइजर्स ने आठ मैच से आठ अंक जुटा सके हैं।

आईपीएल-8 के प्लेऑफ में बने रहने के लिए अब दोनों ही टीमों के बीच संघर्ष अहम मोड़ पर आ चुका है तथा हर हार उन्हें प्लेऑफ से दूर ले जाएगी।

दोनों टीमों के बीच पूर्व में हुए मुकाबलों की बात करें तो नाइट राइडर्स ने पांच मुकाबलों में सनराइजर्स को तीन बार हराया है। वैसे, इस सत्र में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे के सामने होंगी। विशाखापट्टनम में खेला गया पहला मैच सनराइजर्स ने 16 रनों से जीत लिया था।

टीम :

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, रॉयन टेन डोशेट, पीयूष चावला, उमेश यादव, जोहान बोथा, ब्रैड हॉज।

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, हनुमा विहारी, नमन ओझा, इयान मोर्गन, मोएसिस हेनरिक्स, बिपुल शर्मा, कर्ण शर्मा, प्रवीण कुमार, भुवनेश्वर कुमार, डेल स्टेन।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल