1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL8 : सनराइजर्स के सामने 168 रनों का लक्ष्य

IPL8 : सनराइजर्स के सामने 168 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : May 04, 2015 10:01 pm IST,  Updated : May 04, 2015 11:38 pm IST

कोलकाता:  कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को ईडन गरडस स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 38वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा

IPL8 : सनराइजर्स के सामने...- India TV Hindi
IPL8 : सनराइजर्स के सामने 168 रनों का लक्ष्य

कोलकाता:  कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को ईडन गरडस स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 38वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 168 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए।

नाइट राइडर्स को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन मध्य और नीचले क्रम के बल्लेबाज उसका फायदा उठाने में नाकाम रहे।

सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (30) और गौतम गंभीर (31) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। छठे ओवर में सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने कर्ण शर्मा को आक्रमण पर लगाया और ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने गंभीर का विकेट हासिल कर नाइट राइडर्स को पहला झटका दे दिया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडेय (33) ने उथप्पा के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े। कर्ण ने अपने तीसरे और पारी के 11वें ओवर में उथप्पा को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

नाइट राइडर्स को आईपीएल-8 में कई जीत दिलाने वाले आंद्रे रसेल (1) भी अगले ही ओवर में बिपुल शर्मा का शिकार हो गए। इसके साथ ही नाइट राइडर्स के विकेट गिरने का सिलसिला चल पड़ा।

एक समय 111 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद यूसुफ पठान (30) ने जोहान बोथा (12) के साथ छठे विकेट के लिए 15 गेंदों में 28 रनों की साझेदारी कर नाइट राइडर्स को सम्मानजनक स्कोर दिलाया। यूसुफ ने 19 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।

सनराइजर्स की ओर से भुवनेश्वर कुमार और कर्ण को 2-2 विकेट मिले। मोएसिस हेनरिक्स को एक सफलता मिली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल