1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 8 : मुंबई और प्लेऑफ के बीच 114 रनों की दीवार

IPL 8 : मुंबई और प्लेऑफ के बीच 114 रनों की दीवार

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2015 10:17 pm IST,  Updated : May 18, 2015 11:06 am IST

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आपीएल) के आठवें संस्करण के प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली आखिरी टीम के लिए जारी निर्णायक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर रोककर शुरुआती

IPL 8 : मुंबई और प्लेऑफ के...- India TV Hindi
IPL 8 : मुंबई और प्लेऑफ के बीच 114 रनों की दीवार

हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आपीएल) के आठवें संस्करण के प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली आखिरी टीम के लिए जारी निर्णायक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर रोककर शुरुआती सफलता तो हासिल कर ली है। हालांकि उनका भविष्य अब उनके बल्लेबाजों के हाथ में है कि वे इस दीवार को लांघ पाते हैं या नहीं।

आईपीएल-8 का यह आखिरी लीग मैच है तथा जो टीम जीतेगी वह सीधे प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगी।

सनराइजर्स ने इस अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद खराब रही।

शिखर धवन (1) और कप्तान डेविड वार्नर (6) सनराइजर्स की पारी के छठे और सातवें लगातार दो गेंदों पर पवेलियन लौट गए। धवन को लसिथ मलिंगा ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया, जबकि दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर वार्नर किरन पोलार्ड को कैच थमा बैठे।

इयान मोर्गन (9) भी छठे ओवर में मैक्लेनगन के दूसरे शिकार हो गए। शुरुआती झटकों का टीम की रनगति पर असर पड़ा और सनराइजर्स नौ ओवरों में 50 रन बना सके।

अभी टीम शुरुआती झटकों से उबरकर संभलती लग ही रही थी कि जगदीश सुचीत ने 10वें ओवर में पहले मोएसिस हेनरिक्स (11) और अगली ही गेंद पर नमन ओझा को खाता खोले बगैर पवेलियन की राह दिखा सनराइजर्स की कमर ही तोड़ डाली।

लोकेश राहुल (25) ही कुछ हद तक संघर्ष कर सके। उन्होंने 24 गेंदों में दो चौके लगाए तथा सनराइजर्स की पारी के एकमात्र छक्का आशीष रेड्डी (17) ने लगाया। रेड्डी ने कर्ण शर्मा (15) के साथ सातवें विकेट के लिए 23 रनों की साझेदारी निभाई।

हालांकि टीम को 100 के पार पहुंचाया डेल स्टेन (नाबाद 19) ने, जो 11 गेंदों पर तीन चौके लगाकर नाबाद लौटे।

मुंबई इंडियंस के लिए मैक्लेनगन, मलिंगा और सुचीत ने बेहद धारदार गेंदबाजी की। मैक्लेनगन को तीन, जबकि मलिंगा और सुचीत को दो-दो विकेट मिले।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल