नयी दिल्ली: बांग्लादेश से वनडे सिरीज़ हारने के बाद अब शायद ही किसी को इस बात पर संदेह होगा कि टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल कुछ ठीक नहीं है।
तीसरे वनडे के पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यूह में ये कहकर सनसनी फ़ैला दी थी कि फ़ैसले करने में विश्वास और स्पष्टता की कमी की वजह से हमें सिरीज़ से हाथ धोना पड़ा। इसे अपरोक्ष रुप से धोनी की कंप्तानी पर हमला बताया जा रहा है।
सवाल ये है कि कोहली ने बीच सिरीज़ में आख़िर ये बात क्यों की? या क्या वह दूसरे वनडे के बाद धोनी के इस बयान को तूल देने की कोशिश कर रहे थे कि अगर उनके (धोनी) कप्तानी चोड़ने से टीम का भला होता है तो वह कप्तानी छोड़ने को तैयार हैं।
क्या कोहली को किसी की शह मिली हुई है? देखें अगला स्लाइडर