अहमदाबाद: जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने संकेत दिया है कि उनका समूह एक आईपीएल टीम खरीद रहा है लेकिन उन्होंने टीम का नाम नहीं लिया।
इससे पहले इस तरह की अटकलें सामने आई थी कि यह टीम विजय माल्या के स्वामित्व वाली रायल चैलेंजर्स बेंगलूर हो सकती है।
जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जिंदल ने कहा, क्रिकेट हमारे देश में नंबर एक खेल है इसलिए टीम खरीदने की विचार है लेकिन मैं टिप्पणी नहीं कर सकता कि कौन सी टीम है।
उन्होंने कहा, पैसे के लिहाज से मुझे नहीं लगता कि कोई मुद्दा है लेकिन हम किसी विश्वसनीय टीम को खरीदना चाहते हैं जिससे कि हम खेल को बढ़ावा दे सकें।