1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिलीप ट्रॉफी फाइनल में इशान किशन ने की मार्कंडे की स्लेजिंग, कहा इसके हाथ में जान नहीं है

दिलीप ट्रॉफी फाइनल में इशान किशन ने की मार्कंडे की स्लेजिंग, कहा इसके हाथ में जान नहीं है

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 03:31 pm IST

जब मयंक 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो पीछे से इशान किशन फील्ड सेट कर रहे थे और लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ पर खड़े खिलाड़ी को आगे ये कहकर बुला रहे थे कि इसके हाथों में जान नहीं है ये ज्यादा दूर नहीं मारेगा।

Duleep Trophy Final Mayank Markande Ishan Kishan And Karun nair- India TV Hindi
Duleep Trophy Final Mayank Markande Ishan Kishan And Karun nair Image Source : BCCI SCREENGRAB

टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ी बोर ना हो इसलिए विकेट कीपर आमूमन बल्लेबाज की स्लेजिंग कर टीम में जोश भरते रहते हैं। हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के फाइनल के दौरान इंडिया रेड के विकेट कीपर इशान किशन ने अपने दोस्त और इंडिया ग्रीन के खिलाड़ी मयंक मार्कंडे की स्लेजिंग की। विकेट की पीछे उन्हें कहते हुए सुना गया कि मयंक के हाथों में जान नहीं है वो ज्यादा दूर नहीं मारेगा।

इस घटना का वीडियो बीसीसीआई ने अपने वेबसाइट पर भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में जब मयंक 31 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो पीछे से इशान किशन फील्ड सेट कर रहे थे और लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ पर खड़े खिलाड़ी को आगे ये कहकर बुला रहे थे कि इसके हाथों में जान नहीं है ये ज्यादा दूर नहीं मारेगा।

इशान यहीं नहीं रुके वो लगातारा मयंक को बड़ा शॉट खेलने के लिए उकसाते रहे और बाद में उन्होंने यह भी कह दिया कि मयंक का खेलने का मन नहीं है।

उल्लेखनीय है, इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ग्रीन की टीम 231 रन पर ही ढेर हो गई। इंडिया ग्रीन की तरफ से मयंक मार्कंडे ने सबसे अधिक 76 रन बनाए वहीं इंडिया रेड की तरफ से जयदेव उनादकट ने चार विकेट लिए। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल