1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

ईशान किशन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 18, 2021 08:50 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 08:50 pm IST

इसी के साथ वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले किशन वर्ल्ड क्रिकेट में मात्र दूसरे ही खिलाड़ी हैं।

Ishan Kishan hit a stormy half-century, set a flurry of records- India TV Hindi
Ishan Kishan hit a stormy half-century, set a flurry of records Image Source : AP

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में ही रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। किशन आज अपना 23वां जन्दिन मना रहे हैं और इस खास दिन पर डेब्यू करने वाले वह दूसरे बल्लेबाज हैं। किशन जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने 32 गेंदों पर अर्धशतक ठोंक दिया और वह डेब्यू मुकाबले में भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक ठोंकने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसी के साथ वनडे और टी20 क्रिकेट में डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़ने वाले किशन वर्ल्ड क्रिकेट में मात्र दूसरे ही खिलाड़ी हैं।

वनडे डेब्यू करते हुए भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी

क्रुणाल पांड्या - 26 बॉल

ईशान किशन - 32 बॉल*

वनडे और टी20 डेब्यू मुकाबले में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी

रासी वेन डर डुसेन (साउथ अफ्रीका)
ईशान किशन (भारत)

बात मुकाबले की करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 263 रन का लक्ष्य रखा है। शॉ और धवन की जोड़ी ने तेज तर्रार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 58 रन जोड़े। शॉ के रूप में भारत को पहला झटका लगा। आउट होने से पहले उन्होंने 24 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली।

शॉ के आउट होने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए इशान किशन ने पहली ही गेंद पर धनंजय डी सिल्वा को छक्का लगाकर पारी का आगाज किया। खबर लिखे जाने तक भारत ने 143 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इशान 59 और धवन 28 रन बनाकर मौजूद हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल