1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इशांत शर्मा समेत 29 खिलाड़ियों के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश

इशांत शर्मा समेत 29 खिलाड़ियों के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 18, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 04:54 pm IST

खेल मंत्रालय की चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए क्रिकेटर इशांत शर्मा और तीरंदाज अतनु दास सहित 29 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की।

इशांत शर्मा समेत 29...- India TV Hindi
इशांत शर्मा समेत 29 खिलाड़ियों के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिए सिफारिश Image Source : AP

खेल मंत्रालय की चयन समिति ने अर्जुन पुरस्कार के लिए क्रिकेटर इशांत शर्मा और तीरंदाज अतनु दास सहित 29 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की। एक आधिकारिक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि पुरुष तीरंदाज अतानु दास, महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका ठाकुर, क्रिकेटर दीपक हुड्डा और टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण के नाम की भी इस पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई है।

यह भी पता चला है कि ओलंपिक कांस्य विजेता पहलवान साक्षी मलिक और पूर्व विश्व चैंपियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू को भी समिति का समर्थन मिला है, लेकिन अंतिम निर्णय खेल मंत्री किरेन रिजीजू पर छोड़ दिया गया है। दोनों महिला खिलाड़ी पूर्व खेल रत्न पुरस्कार विजेता हैं।

साक्षी को रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए जबकि मीराबाई को विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लिए साल 2018 में भारत के कप्तान विराट कोहली के साथ खेल रत्न से सम्मानित किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल