मुंबई: जांघ की मांसपेशियों के ऑपरेशन के कारण 5 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद वापसी करने वाले मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हालांकि यह हताशा भरा था लेकिन अब वह मैदान पर वापसी करने को लेकर उत्सुक हैं।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राइजिंग पुणे सुपरजॉयंट के खिलाफ 6 अप्रैल को होने वाले मुंबई इंडियन्स के पहले रोहित ने कहा, ‘मैं लंबे समय तक बाहर रहा, असल में 5 महीने से अधिक। मैं मैदान पर वापसी को लेकर बेताब हूं। मैं काफी मैचों से चूक गया लेकिन जब चोट लगती है तो यह खिलाड़ी के करियर का हिस्सा होता है। मैं पीछे मुड़कर नहीं देख रहा और सत्र की अच्छी शुरुआत करना चाहता हूं।’ न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम वनडे के दौरान चोटिल होने के बाद रोहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल पाए।
इन्हें भी पढ़ें:
- कोहली ने ''ऑस्ट्रेलिया से दोस्ती ख़त्म'' बयान पर दी सफ़ाई
- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया मीडिया ने हार की भड़ास निकाली कोहली पर
- टेस्ट सिरीज़ हुई बीती बात, IPL में भाईचारे के साथ खेलेंगे: स्मिथ
रोहित ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं डर गया था, मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ था। रन लेने के दौरान मैंने काफी तेज आवाज सुनी। मैंने MRI कराया लेकिन समय बीतने के साथ हमने काफी डॉक्टरों के साथ संपर्क किया और भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट से भी बात की। उन सभी ने भरोसा दिलाया कि यह बड़ी समस्या नहीं है और छोटी चोट है। मैं काफी सहजता से इस प्रक्रिया से गुजरा।’ रोहित इससे सहमत नहीं है कि यह चोट उनके करियर को झटका है। उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ 29 साल का हूं। 5 महीने क्रिकेट से चूका इतना बुरा नहीं है। यह चीजें भविष्य में भी होंगी। अपने करियर में आप मैचों से चूकते हो। ऐसा पहले भी हुआ है और अब यह हैरानी भरा नहीं है।’