1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकाता नाइट राइडर्स ने नहीं किया रीटेन तो 'छलक' उठा गौतम गंभीर का 'दर्द', दिया इमोशनल बयान

कोलकाता नाइट राइडर्स ने नहीं किया रीटेन तो 'छलक' उठा गौतम गंभीर का 'दर्द', दिया इमोशनल बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 04:05 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 04:05 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने गौतम गंभीर को रीटेन नहीं किया है।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर

आईपील में कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 बार (2012 और 2014) का चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर को उनकी टीम ने रीटेन नहीं किया। कोलकाता ने सुनील नरेन को (8.5 करोड़) और आंद्रे रसेल को (7 करोड़) में रीटेन किया है लेकिन टीम ने कप्तान गौतम गंभीर को रीटेन नहीं किया। अब गंभीर ने मामले पर पहली बार बोलते हुए कहा, 'मैं पिछले कई सालों से केकेआर टीम का हिस्सा रहा हूं। इस टीम ने मुझे खुलकर खेलने की आजादी दी है। इस टीम के साथ मेरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। इस सीजन में मेरे लिए केकेआर की जर्सी ना पहन पाना बेहद मुश्किल होगा।'

गंभीर ने आगे कहा, 'मेरे लिए केकेआर से अलग होना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। बतौर कप्तान मैंने इस टीम के साथ कई अच्छे और यादगार पल बिताए हैं। लेकिन इसके बावजूद मुझे टीम का फैसला मंजूर है। मुझे लगता है कि टीम ने ऐसा फैसला इसलिए लिया क्योंकि इसके पीछे कोई ठोस वजह होगी। मेरे मन में फ्रेंचाइजियों के लिए कोई गिले-शिकवे नहीं हैं। मैं हर नई चुनौती के लिए तैयार हूं।'

गंभीर ने आगे कहा कि करियर के इस पड़ाव पर अब मैं किसी भी टीम के साथ किसी भी भूमिका में जुड़ने के लिए तैयार हूं। मैं युवा खिलाड़ियों के साथ बतौर मेंटर भी जुड़ने के लिए तैयार हूं। इसके अलावा अब मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस टीम से खेलूं। मुझे जिस टीम से भी खेलने का मौका मिलेगा, मैं खेलूंगा। फिर चाहे वो केकेआर, हैदराबाद, दिल्ली या फिर कोई भी टीम क्यों ना हो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल