1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फिट रहने के लिए बेटियों की मदद ले रहे हैं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, देखें Video

फिट रहने के लिए बेटियों की मदद ले रहे हैं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, देखें Video

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Mar 19, 2020 07:42 pm IST

तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने घर में रहकर फिट रहने का तरीका निकाल लिया है। एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ बेंच प्रेस एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं।

फिट रहने के लिए...- India TV Hindi
फिट रहने के लिए बेटियों की मदद ले रहे हैं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, देखें Video Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने घर में रहकर फिट रहने का तरीका निकाल लिया है। एंडरसन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे अपनी बेटी के साथ बेंच प्रेस एक्सरसाइज करते दिखाई दे रहे हैं।

एंडरसन ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "बेटियां मेरी ट्रेनिंग में मदद कर खुश है।" कोरोनावायरस के कारण पूरे विश्व में तमाम गतिविधियां बंद हैं और इसी कारण इंग्लैंड का क्रिकेट सीजन भी रुका हुआ है। एंडरसन ने पहले कहा था कि उन्हें जल्दी क्रिकेट सीजन शुरू होने की उम्मीद नहीं है। बीबीसी ने एंडरसन के हवाले से लिखा था, "ऐसी भी संभावना है कि इस ग्रीष्मकाल में हम एक भी गेंद नहीं फेंक पाएं।"

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज कोरोनावायरस के कारण रद्द कर दी गई थी। एंडरसन इस समय पसली में चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में लगी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल