1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच से पहले बेहरनडॉर्फ को मिली थी 5 विकेट लेने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

मैच से पहले बेहरनडॉर्फ को मिली थी 5 विकेट लेने की धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 26, 2019 04:10 pm IST,  Updated : Jun 26, 2019 04:10 pm IST

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहरनडॉर्फ को इस मैच में अच्छा परफॉर्म करने के लिए धमकी मिली थी। जी हां, सही पढ़ा यह धमकी और किसी ने नहीं बल्कि उनके साथी खिलाड़ी बैन कटिंग ने दी थी।  

जेसन बेहरनडॉर्फ- India TV Hindi
जेसन बेहरनडॉर्फ Image Source : GETTY IMAGES

वर्ल्ड कप 2019 में कल मेजबान इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 64 रनों से जीता और इस विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में कप्तान एरॉन फिंच के अलावा तेज गेंदबाज बेहरनडॉर्फ का भी बड़ा योगदान रहा। इस मैच में बेहरनडॉर्फ ने 44 रन देकर 5 विकेट लिए।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेहरनडॉर्फ को इस मैच में अच्छा परफॉर्म करने के लिए धमकी मिली थी। जी हां, सही पढ़ा यह धमकी और किसी ने नहीं बल्कि उनके साथी खिलाड़ी बैन कटिंग ने दी थी।

हाल ही में ट्विटर पर मिशेल मैक्लेनेघन ने एक व्हॉट्सऐप चैट शेयर की है जिसमें बैन कटिंग बेहरनडॉर्फ को 5 विकेट लेने की धमकी देते दिखाई दे रहे हैं। बैन कटिंग ने इस चैट में बोला कि अगर बेहरनडॉर्फ 5 विकेट नहीं लेंगे तो वो उनकी महंगी घड़ी रख लेंगे।

दरअसल, मेक्लेनेघन, बैन कटिंग और बेहरनडॉर्फ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। आईपीएल 2019 जीतने के बाद टीम के सभी खिलाड़ियों को ओमेगा की महंगी घड़ियां मिली थी और बेहरनडॉर्फ की घड़ी किसी तरह बैन कटिंग के पास रह गई थी।

इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले कटिंग ने उन्हें कहा था कि अगर वो मैच में 5 विकेट नहीं लेंगे तो वह उनकी घड़ी रख लेंगे। बता दें, ओमेगा ब्रैंड की घड़ियों की कीमत लाखों रुपए में होती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल