1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाने न्यूजीलैंड रवाना होगा ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ गेंदबाज

रीढ़ की हड्डी की सर्जरी करवाने न्यूजीलैंड रवाना होगा ऑस्ट्रेलिया का ये धाकड़ गेंदबाज

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 01:33 pm IST

बेहरनडॉर्फ अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे और वही सर्जरी कराएंगे जो 2017 में जेम्स पैटिनसन ने कराई थी।

Jason Behrondroff- India TV Hindi
Jason Behrondroff Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के गेंदबाज जेसन बेहरनडॉर्फ अपनी पीठ की समस्या से निपटारा पाने के लिए रीढ़ की हड्डी की सर्जरी कराएंगे। इसी कारण वह इस साल घेरलू सीजन में नहीं खेल पाएंगे। बेहरनडॉर्फ अगले सप्ताह न्यूजीलैंड के लिए रवाना होंगे और वही सर्जरी कराएंगे जो 2017 में जेम्स पैटिनसन ने कराई थी।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बेहरनडॉर्फ के हवाले से लिखा है, "दुर्भाग्यवश, मुझे भी पिछले कुछ वर्षो से वही चोट की समस्या है। हमने काफी चीजें आजमाईं लेकिन चोट हमेशा वापस आ जाती है। काफी सोच विचार के बाद हमने फैसला लिया है कि सर्जरी कराना ही सही होगा।"

बेहरनडॉर्फ ने कहा कि उन्होंने इस मामले में पहले पैटिनसन और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड से बात की है और उनसे सर्जरी से उबरने के अनुभव को जाना है।

उन्होंने कहा, "मैं सर्जरी को लेकर काफी खुश हूं। मैंने कुछ ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से बात की है जिन्होंने यह सर्जरी कराई थी। वह सब इसके परिणाम को लेकर काफी सकारात्मक थे।"

पैटिनसन के अलावा बॉन्ड और मैट हेनरी ने भी यह सर्जरी कराई है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल