1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत जयासुंदरा पर लगा सात साल का प्रतिबंध

आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत जयासुंदरा पर लगा सात साल का प्रतिबंध

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 05, 2021 07:44 pm IST,  Updated : Jul 05, 2021 07:44 pm IST

सुनवाई और बहस के बाद ट्रिब्यूनल ने जयासुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता की धारा 2.1.3 और 2.4.7 का दोषी पाया।

Sports, cricket, ICC - India TV Hindi
cricket Image Source : GETTY

श्रीलंका क्रिकेट के पूर्व परफॉरमेंस विशलेषक सनथ जयासुंदरा पर आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत सभी प्रकार के क्रिकेट से सात साल का प्रतिबंध लगा है।

आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल ने जयासुंदरा को भ्रष्टाचार रोधी संहिता का दोषी पाया। उनपर प्रतिबंध 11 मई 2019 से लागू होगा जब उन्हें प्रारंभिक तौर पर निलंबित किया गया था।

सुनवाई और बहस के बाद ट्रिब्यूनल ने जयासुंदरा को आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता की धारा 2.1.3 और 2.4.7 का दोषी पाया।

यह भी पढ़ें- मैरी कॉम और मनप्रीत ओलंपिक उद्घाटन समारोह में होंगे भारतीय ध्वजवाहक

आईसीसी इंटिग्रिटी यूनिट के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल ने कहा, "एक मंत्री को रिश्वत देने का जयासुंदरा का प्रयास एक गंभीर अपराध है। इसके अलावा अपने ट्रैक को छिपाने और गलती पर पछतावा नहीं होना काफी निराशाजनक है।"

उन्होंने कहा, "हम हमारे खेल में भ्रष्ट आचरण को हम सहन नहीं करेंगे और मेरी टीम इस तरह के व्यवहार को रोकने के लिए अथक प्रयास करेगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल