1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्मी नीशम ने आईसीसी को ट्रोल करते हुए कहा, 'रास्ता भटक गए हैं आप'

जिम्मी नीशम ने आईसीसी को ट्रोल करते हुए कहा, 'रास्ता भटक गए हैं आप'

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 07:56 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 07:56 pm IST

अपने मजाकिया लहजे के लिए मशहूर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने इस पर आईसीसी को ही ट्रोल कर दिया और लिखा, "आप लोग रास्ता भटक गए हो।"

Jimmy Neesham- India TV Hindi
Jimmy Neesham Image Source : GETTY IMAGES

ऑकलैंड| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अप्रैल फूल वाले दिन प्रशंसकों के साथ एक गेम खेला जिसमें उसने इंस्टाग्राम पर लोकेश राहुल की तमाम फोटो में से विराट कोहली की फोटो खोजने को कहा। इस फोटो में राहुल की तमाम फोटो थी और उनके बीच कोहली की एक फोटो। इस पोस्ट ने कई प्रशंसकों को अपनी तरफ खींचा जिसमें राहुल भी शामिल थे।

अपने मजाकिया लहजे के लिए मशहूर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी जिम्मी नीशम ने इस पर आईसीसी को ही ट्रोल कर दिया और लिखा, "आप लोग रास्ता भटक गए हो।"

कोरोनावायरस के कारण तमाम खेल गतिविधियों रुकी हुई हैं और कई क्रिकेट सीरीज भी स्थगित कर दी गई हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल