1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रैक्टिस मैच टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए होंगे अहम : जो बर्न्स

प्रैक्टिस मैच टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए होंगे अहम : जो बर्न्स

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 03, 2020 04:14 pm IST,  Updated : Dec 03, 2020 04:14 pm IST

बर्न्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के पास अच्छे गेंदबाज हैं और उन्हें अच्छी शुरूआत करनी होगी। 

india vs australia, india vs australia news, joe burns, sports news, cricket news, pink ball, adelai- India TV Hindi
 joe burns Image Source : CRICKET AUSTRALIA

ऑस्ट्रेलिया के सलामी टेस्ट बल्लेबाज जो बर्न्स ने गुरूवार को कहा कि भारत के खिलाफ 17 दिसंबर से शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले अभ्यास मैच तैयारी की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होंगे। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलने हैं। 

पहला मैच छह दिसंबर से खेला जायेगा जबकि दूसरा मैच 11 दिसंबर से शुरू होगा। बर्न्स ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ फोकस हमेशा मैच जीतने पर रहता है। ऑस्ट्रेलिया ए के लिये खेलते समय भी हम टेस्ट सीरीज की तैयारी और भारत पर दबाव बनाने के इरादे से ही उतरेंगे। हम कोशिश करेंगे कि भारतीय टीम लय नहीं बना सके।’’ 

यह भी पढ़ें- तीन बड़े कारण, जिसकी वजह से भारत को वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

बर्न्स ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में भारत के पास अच्छे गेंदबाज हैं और उन्हें अच्छी शुरूआत करनी होगी। 

उन्होंने कहा ,‘‘ सलामी बल्लेबाजों की भूमिका अहम होगी । कई बार रन बनाने से ज्यादा गेंदों को खेलकर दबाव कम करना भी काफी जरूरी होता है। भारत के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है और वे कड़ी चुनौती पेश करेंगे। हम उन्हें हलके में नहीं ले सकते । हमें अच्छी तैयारी के साथ उतरना होगा।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल