1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Lords Test में बल्ला छोड़ क्रिकेटर से कैमरामैन बने रूट

Lords Test में बल्ला छोड़ क्रिकेटर से कैमरामैन बने रूट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 22, 2015 01:29 pm IST,  Updated : May 22, 2015 06:58 pm IST

लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जोए रूट क्रिकेटर से कैमरामैन बन गए। मैच के दौरान रूट बल्लेबाज़ी की बजाए मैच को शूट करते दिखे।

Lords Test में जब रूट करने...- India TV Hindi
Lords Test में जब रूट करने लगे शूट!

लॉर्ड्स में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज़ जोए रूट क्रिकेटर से कैमरामैन बन गए। मैच के दौरान रूट बल्लेबाज़ी की बजाए मैच को शूट करते दिखे।

लंच के बाद वापस जा रहे जोए रूट को स्काई स्पोर्ट्स का कैमरामैन शूट कर रहा था कि तभी कैमरामैन का पैर फिसल गया। रूट ने कैमरामैन को उठाया और खुद वीडियो शूट करने लगे। दर्शक इस लम्हे को देखकर रोमांचित हो गए और अपने पसंदीदा क्रिकेटर को कैमरामैन बनते देख ताली बजाने लगे।

इससे पहले इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड मुकाबले में टॉस गंवाकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाज़ी की और उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। 30 रन के स्कोर पर उसके चार बल्लेबाज़ पवेलिएन लौट गए। बाद में बेन स्टॉक्स और जोए रूट ने अच्छी साझेदारी की। रूट ने 98 रनों की शानदार पारी खेली। बतौर कैमरामैन उनका प्रदर्शन शानदार रहा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल