1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पोंटिंग ने जो रूट कहा छोटा बच्चा, तो रूट ने ऐसे दिया करारा जवाब

पोंटिंग ने जो रूट कहा छोटा बच्चा, तो रूट ने ऐसे दिया करारा जवाब

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 25, 2017 04:55 pm IST,  Updated : Dec 25, 2017 04:56 pm IST

पोंटिंग ने रूट को छोटा बच्चा बताया था जिसके हाथों में इंग्लैंड की कमान है। पांच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड की टीम तीन टेस्ट मैच हारकर पहले ही एशेज गंवा चुकी है।

जो रूट- India TV Hindi
जो रूट

मेलबर्न: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह ना तो इंग्लैंड की टीम के बारे में कुछ जानते हैं और न ही उन्हें इस बारे में कुछ भी पता है कि इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में क्या चल रहा है। पोंटिंग ने रूट को छोटा बच्चा बताया था जिसके हाथों में इंग्लैंड की कमान है। पांच टेस्ट मैच की सिरीज़ में इंग्लैंड की टीम तीन टेस्ट मैच हारकर पहले ही एशेज गंवा चुकी है।

 रूट ने कहा, "वह (पोंटिंग) अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उन्होंने हमारे ड्रेसिंग रूम में या टीम के साथ समय नहीं बिताया है। मैं निश्चित तौर पर उनसे असहमत हूं। मैं आश्वस्त हूं कि अगर आप टीम में किसी भी खिलाड़ी, कोच या सपोर्ट स्टाफ से पूछेंगे तो वह मेरा इस बात पर समर्थन करेंगे।"

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 52.37 की औसत से 5,499 रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चे का तमगा उनके लिए नहीं है क्योंकि वह जानते हैं कि मैदान पर उन्हें क्या करना है। 

रूट ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं चीजों को छोटे बच्चे की तरह संभालता हूं। निश्चित तौर पर नहीं। मेरे अपने तरीके हैं। मेरा मानना है कि यह जरूरी है कि आप वो बनने की कोशिश न करें जो आप हैं नहीं।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल