1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत लॉकडाउन पर जोफ्रा आर्चर का 3 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल, जनता हुई हैरान

भारत लॉकडाउन पर जोफ्रा आर्चर का 3 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल, जनता हुई हैरान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2020 08:14 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 08:14 am IST

आर्चर का 23 अक्टूबर 2017 का एक ट्विट सामने आया जिसमें उन्होंने लिखा हुआ था कि 'घर पर 3 सप्ताह पर्याप्त नहीं है।'

Jofra Archer's 3-year-old tweet on India lockdown goes viral, public shocked- India TV Hindi
Jofra Archer's 3-year-old tweet on India lockdown goes viral, public shocked Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कल हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज 12 बजे से पूरे भारत में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। तेजी से फैल रही इस बीमारी का उन्होंने एकमात्र बचाव समाजिक 

दूरी को बताया है। मोदी ने आज से 14 अप्रैल तक यानी की 21 दिन का लॉकडाउन का ऐलान किया है। इसी बीच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

बता दें, पिछले काफी समय से जोफ्रा आर्चर के पूराने ट्वीट वर्तमान में हो रही घटना से जुड़कर वायरल होते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा हुआ। जब मोदी ने 21 दिन का भारत लॉकडाउन का ऐलान किया तो उनका 23 अक्टूबर 2017 का एक ट्विट सामने आया जिसमें उन्होंने लिखा हुआ था कि 'घर पर 3 सप्ताह पर्याप्त नहीं है।'

आर्चर का यह ट्वीट वायरल होने के बाद कोई उन्हें भविष्यवक्ता कहने लगा तो किसी ने उन्हें कहा कि तुम गलत प्रोफेशन में आ गए हो। 

देखें मजेदार ट्विट्स

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल