1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रॉड की जगह चुने जाने से अब भी असमंजस में है जोफ्रा आर्चर

ब्रॉड की जगह चुने जाने से अब भी असमंजस में है जोफ्रा आर्चर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 09, 2020 06:05 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 06:05 pm IST

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का कहना है कि प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के स्थान पर चुने जाने के बाद से वह अब भी असमंजस हैं और उन्हें उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी शुरुआती टेस्ट के दौरान वह अपनी योग्यता साबित कर सकेंगे।

ब्रॉड की जगह चुने जाने...- India TV Hindi
ब्रॉड की जगह चुने जाने से अब भी असमंजस में है जोफ्रा आर्चर Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का कहना है कि प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के स्थान पर चुने जाने के बाद से वह अब भी असमंजस हैं और उन्हें उम्मीद है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी शुरुआती टेस्ट के दौरान वह अपनी योग्यता साबित कर सकेंगे।

इंग्लैंड टीम ने बुधवार को पहले टेस्ट के लिए चुनी गई प्लेइंग इलेवन में अनुबवी तेज गेंदबाज ब्रॉड को शामिल नहीं किया गया। हालांकि जिम्मी एंडरसन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर को कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स और स्पिनर डॉम बेस के साथ टीम में चुना गया। 

युवा तेज गेंदबाज आर्चर ने कहा, ‘‘मैं अब भी नहीं जानता कि मुझे ब्रॉड की जगह मंजूरी कैसे मिली, मैं आज तक इसे लेकर उलझन में हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि यह मौका दिया गया और उम्मीद करता हूं कि मुझे यह दिखाने का मौका मिलेगा कि मुझे क्यों चुना गया था।’’

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 8 जुलाई से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। इस टेस्ट के जरिए कोरोना के चलते 117 दिन से ठप्प पड़े इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो गई है।

सीरीज के पहले टेस्ट से पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने एक घुटना जमीन पर टिकाकर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान को अपना समर्थन किया। साथ ही दोनों टीमों की टीशर्ट पर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो भी लगा था।

गौरतलब है कि आर्चर इंग्लैंड की मौजूदा टेस्ट टीम में इकलौते अश्वेत खिलाड़ी हैं और उन्होंने अपने साथियों के इस समर्थन की प्रशंसा की है। उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स के ‘न्यू जोन’ में कहा, ‘‘समर्थन मिलना शानदार था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वर्ष अश्वेत समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी के लिये आंखे खोलने वाला रहा है।’’ 

(With PTI inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल