1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली की सुपरफैन लिस्ट में जुड़ गया, जानें कौन है ये ख़ास

विराट कोहली की सुपरफैन लिस्ट में जुड़ गया, जानें कौन है ये ख़ास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2017 07:50 pm IST,  Updated : May 18, 2017 07:50 pm IST

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फैंस की लिस्ट इतनी लंबी है कि उसे पढ़ना नामुमकिन सा है और अब इसमें एक ख़ास फ़ैन का नाम भी जुड़ गया है। ये नाम है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स की 2 साल की बेटी ‘इंडिया’ का।

Kohli, India- India TV Hindi
Kohli, India

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फैंस की लिस्ट इतनी लंबी है कि उसे पढ़ना नामुमकिन सा है और अब इसमें एक ख़ास फ़ैन का नाम भी जुड़ गया है। ये नाम है दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स की 2 साल की बेटी ‘इंडिया’ का। अब ये बात सामने आई है कि नन्हीं इंडिया विराट कोहली को बेहद पसंद करती है। जॉन्टी रोड्स आईपीएल में मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच हैं।

रोड्स ने हाल ही में एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें उनकी बेटी कोहली के पोस्टर के साथ खड़ी है। इसपर रोड्स ने लिखा है- ‘ऐसा लगता है कि विराट कोहली को एक नया फैन मिल गया है। इसके लिए हम ‘इंडिया’ को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।’

इसपर कोहली ने भी जवाब देते हुए लिखा – क्यूटनेस ओवरलोड! आश्चर्य हो रहा है कि वह अपनी पीठ पर छोटा सा बैग टांगे हुए है?

कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का इस सीजन बेहद ही खराब प्रदर्शन रहा है। ये टीम 14 में से 10 मैच गंवाकर सबसे आखिरी पायदान पर रही। विराट कोहली ने आईपीएल के इस सीजन के 10 मैचों में 122.22 की सट्राइक रेट के साथ 308 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी जड़े हैं। कोहली का इस सीजन सर्वाधिक स्कोर 64 रन रहा है। वह अपने बल्ले से 11 छक्के और 23 चौके जड़ चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल