1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एबी डिविलियर्स को साउथ अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हैं जोटीं रोड्स

एबी डिविलियर्स को साउथ अफ्रीका की टी20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हैं जोटीं रोड्स

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 11, 2020 09:37 am IST,  Updated : Mar 11, 2020 09:37 am IST

पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि अगर साउथ अफ्रीका को टी-20 विश्व कप का खिताब जीतना है तो एबी डिविलियर्स को टीम में वापस लाना होगा।

Jonty Rhodes, AB de Villiers, South Africa, T20 Wolrd Cup . T20 World Squad - India TV Hindi
AB de Villiers Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने कहा है कि टी20 विश्व कप जीतने के लिये साउथ अफ्रीकी टीम को एबी डिविलियर्स को टीम में वापस लाना चाहिये । मई 2018 में संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। 

हालांकि डिलिलियर्स ने बाद में बताया कि उन्होंने पिछले साल 50 ओवरों का विश्व कप खेलने की पेशकश की थी लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ठुकरा दी। 

रोड्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ मैं एबी डिविलियर्स का बड़ा प्रशंसक हूं । अगर आपको टी20 विश्व कप जीतना है तो उसके लिये हरसंभव प्रयास करने होंगे ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ कई लोग देखेंगे कि वह आईपीएल में कैसा खेलते हैं । मैं बिग बैश में उन्हें देख रहा हूं । वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं ।’’ 

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि डिविलियर्स को टीम में लाने का मतलब यह है कि जो खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुड़ा रहा, उसे बाहर करना होगा । उन्होंने कहा ,‘‘ मैं चाहता हूं कि एबी डिविलियर्स हमारे लिये विश्व कप खेले ।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल