1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कानपुर टेस्ट: पहला सत्र भारत के नाम, एक विकेट पर बने 105 रन

कानपुर टेस्ट: पहला सत्र भारत के नाम, एक विकेट पर बने 105 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 22, 2016 11:37 am IST,  Updated : Sep 22, 2016 12:03 pm IST

कानपुर: भारत ने गुरुवार को यहां न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मैच के पहले दिन भोजन तक एक विकेट खोकर 105 रन बना लिए। इस समय ओपनर मुरली विजय 39और

Murali Vijay- India TV Hindi
Murali Vijay

कानपुर: भारत ने गुरुवार को यहां न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ चार टेस्ट मैचों की सिरीज़ के पहले मैच के पहले दिन भोजन तक एक विकेट खोकर 105 रन बना लिए। इस समय ओपनर मुरली विजय 39और चेतेश्वर पुजारा 34 बनाकर खेल रहे हैं। आउट होने वाले खिलाड़ी के.एल. राहुल रहे जिनको सेंटनर ने विकेट के पीछे झिलवा दिया। उन्होंने 32 रन बनाए।

यह भारतीय टीम का 500वां टेस्ट मैच। ऐतिहासिक मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। शिखर धवन की जगह टीम में शामिल किए गए लोकेश राहुल (32) ने विजय के साथ पारी की शुरुआत की। राहुल ने ट्रेंट बाउल्ट द्वारा फेंके गए पहले ओवर में दो चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की। 

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। इस दौरान राहुल तेजी में रन बोटर रहे थे वहीं, विजय संयम से बल्लेबाजी कर रहे थे। कीवी टीम के पहली सफलता स्पिनर मिशेल सेंटनर ने दिलाई। उन्होंने 11वें ओवर में राहुल को विकेट के पीछे बी.जे बाटलिंग के हाथों कैच करा मेजबानों को पहला झटका दिया। राहुल ने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना किया और चार चौके एवं एक छक्का लगाया। 

इसके बाद पुजारा ने विजय का साथ दिया। धीरे-धीरे दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया और स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए अभी तक 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल