1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका दौरे के लिए कीटन जेनिंग्स और बेन फॉक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल

श्रीलंका दौरे के लिए कीटन जेनिंग्स और बेन फॉक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम में शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 11, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Feb 11, 2020 08:34 pm IST

इंग्लैंड को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 19 से 23 मार्च तक गॉल में और दूसरा 27 से 31 मार्च तक कोलंबो में खेला जाएगा।  

Keaton Jennings and Ben Foakes join England Test squad for Sri Lanka tour- India TV Hindi
Keaton Jennings and Ben Foakes join England Test squad for Sri Lanka tour Image Source : ECB TWITTER

लंदन। इंग्लैंड ने अगले महीने श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज कीटन जेनिंगस और विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स को अपनी टीम में शामिल किया है। जॉनी बेयरस्टो को टीम से बाहर रखा गया है जबकि जेम्स एंडरसन अभी चोट से उबर रहे हैं और इसलिए वह अपने घर चले गए हैं। वहीं, मोइन अली अनुपलब्ध है।

इंग्लैंड को अगले महीने श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच 19 से 23 मार्च तक गॉल में और दूसरा 27 से 31 मार्च तक कोलंबो में खेला जाएगा।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम : जो रूट (कप्तान), डोमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, जैक क्रॉवली, सैम कुरेन, जो डेनली, बेन फॉक्स, कीटन जेनिंगस, जैक लीच, मैथ्यू पाकिर्ंसन, ओली पोप, डोमिनिक सिबली, बेन स्टोक्स (उप-कप्तान), क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल