1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जीत के आगे पता ही नहीं चला कब हुई पूरी हैट्रिक : कुरेन

जीत के आगे पता ही नहीं चला कब हुई पूरी हैट्रिक : कुरेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2019 12:13 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 12:46 pm IST

कुरेन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा। वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए।

सैम कुरेन की हैट्रिक...- India TV Hindi
सैम कुरेन की हैट्रिक से जीता पंजाब  Image Source : @LIONSDENKXIP

मोहाली आईपीएल के सीज़न 12 में पहली हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है। बायें हाथ के तेज गेंदबाज की हैट्रिक के चलते किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया। 

कुरेन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा। वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गए। शर्मा ने 2009 में 22 बरस की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिये डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कमाल किया था। कुरेन ने कहा ,‘‘मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला। जब हम मैच जीते तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है। मुझे पता ही नहीं था।’’ 

बता दें कि दिल्ली को 21 गेंद में 23 रन चाहिये थे और उसके सात विकेट बचे हुए थे। तभी कुरेन ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया। और लगातार तीन विकेट लेकर दिल्ली से मैच पंजाब की झोली में डाल दिया। ऐसे में जीत के बाद कुरेन ने कहा ,‘‘अश्विन ने मुझे बताया कि क्या करना है। रियान हैरिस थर्डमैन में खड़ा था। स्थानीय बल्लेबाजों के मामले में मुझे खिलाड़ियों से पूछना पड़ता है कि वह कहां मारेगा। शमी ने दो बेहतरीन ओवर फेंके थे जिसका फायदा मिला।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल