1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गांगुली ने टेस्ट में केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर खिलाने की वकालत की

गांगुली ने टेस्ट में केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर खिलाने की वकालत की

 Reported By: IANS
 Published : Sep 05, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Sep 05, 2019 04:25 pm IST

सौरव गांगुली का मानना है कि रोहित शर्मा को टेस्ट में भी पारी की शुरूआत करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज रोहित इस मौके को पाने का हकदार हैं।

गांगुली ने टेस्ट में...- India TV Hindi
गांगुली ने टेस्ट में केएल राहुल की जगह इस खिलाड़ी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर खिलाने की वकालत की  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि रोहित शर्मा को टेस्ट में भी पारी की शुरूआत करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सलामी बल्लेबाज रोहित इस मौके को पाने का हकदार हैं।

वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही गांगुली ने कहा था कि रोहित को पारी की शुरूआत करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के कारण टीम प्रबंधन को रोहित और मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरूआत करानी चाहिए।

गांगुली ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए अपने लेख में लिखा, "मैंने पहले भी रोहित को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाने का सुझाव दिया था। मुझे अब भी विश्वास है कि उन्हें मौका दिया जाना चाहिए क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्हें नहीं छोड़ा जा सकता है।" 

सीमित ओवरों में भारत के लिए पारी की शुरूआत करने वाले रोहित ने इस साल हुए विश्व कप में पांच शतक लगाए थे। उन्होंने कहा, "एक शानदार विश्व कप के बाद, मेरा मानना है कि उन्हें टेस्ट में ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी के अच्छे प्रदर्शन के बाद मध्यक्रम में खेलने के लिए बहुत कुछ बचा नहीं है।" 

गांगुली ने साथ ही कहा कि भारत के लिए सलामी जोड़ी को समय देने की जरूरत है। पूर्व कप्तान ने आगे लिखा, "सलामी बल्लेबाज ऐसा विभाग है, जहां अभी भी काम करने की जरूरत है। मयंक अग्रवाल अच्छे दिख रहे हैं लेकिन उन्हें अभी और मौके देने की जरूरत है। उनके साथी राहुल ने दूसरों के लिए रास्ता बना दिया है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल