1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जम्पा का बड़ा खुलासा, क्रिकेट के मैदान के बाहर कोहली अलग तरह के इंसान

जम्पा का बड़ा खुलासा, क्रिकेट के मैदान के बाहर कोहली अलग तरह के इंसान

 Reported By: IANS
 Published : Nov 22, 2020 10:27 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 10:27 pm IST

एडम जम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने प्रतिद्धंद्धी के खिलाफ हमेशा प्रतिस्पर्धी और प्रतिकूल रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक अलग तरह के इंसान हैं।

जम्पा का बड़ा खुलासा,...- India TV Hindi
जम्पा का बड़ा खुलासा, क्रिकेट के मैदान के बाहर कोहली अलग तरह के इंसान Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली मैदान पर अपने प्रतिद्धंद्धी के खिलाफ हमेशा प्रतिस्पर्धी और प्रतिकूल रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर वह एक अलग तरह के इंसान हैं। जम्पा आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने कप्तान कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था।

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने जम्पा के हवाले से लिखा, "कोहली वह नहीं हैं, जो आप उनको मैदान पर देखते हैं। वह हमेशा अपनी इंटेंसिटी को गेम और ट्रेनिंग के दौरान लेकर आते हैं। वह प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते हैं। वह हारने से काफी नफरत करते हैं। वह बाकी सभी लोगों के मुकाबले खुद को ज्यादा दिखाते हैं।"

झमाझम बारिश के बीच नेट्स प्रैक्टिस करता दिखा ये भारतीय बल्लेबाज, जीता फैन्स का दिल!

उन्होंने कहा, " एक बार जब वह मैदान से बाहर निकल जाते हैं, तो वह एकदम चिल इंसान हैं। वह बस में यूट्यूब देखते हैं, वह काफी तेज हंसते हैं।" जम्पा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली को सात बार आउट कर चुके हैं, लेकिन कई रन भी खर्च किए हैं।

जम्पा ने कहा, "मैंने उनको सात बार आउट किया है, लेकिन मेरी इकॉनमी भी छह रन से ऊपर की रही है और अब जब हम काफी करीबी हो गए हैं, तो यह काफी करीबी मुकाबला होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल