नई दिल्ली: आज कल विराट कोहली का बल्ला भले ही न चल रहा हो लेकिन मीडिया में वह बराबर चर्चा में बने रहते हैं। उनका बल्ला भले ही न चल रहा हो लेकिन बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा के साथ चल रहा प्यार उन्हें ख़बरों में बनाए रखता है।
लेकिन इन दिनों विराट किसी और कारण से चर्चा में हैं।
जी हां आजकल आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली अपने पालतू कुत्ते(ब्रूनो) को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल विराट ब्रूनो को बहुत प्यार करते हैं। विराट कहते हैं कि मैं अपना खाली समय ब्रूनो के साथ बिताना ज्यादा पसंद करता हूं।