1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद टेस्ट: कोहली बने इतिहास पुरुष, लगातार 4 सिरीज़ में दोहरे शतक

हैदराबाद टेस्ट: कोहली बने इतिहास पुरुष, लगातार 4 सिरीज़ में दोहरे शतक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 10, 2017 12:43 pm IST,  Updated : Feb 10, 2017 12:43 pm IST

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार चार टेस्ट सिरीज़ में दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने आज यहां बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एकलौत टेस्ट मैच के

kohli- India TV Hindi
kohli

हैदराबाद: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार चार टेस्ट सिरीज़ में दोहरा शतक लगाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने आज यहां बांग्लादेश के ख़िलाफ़ एकलौत टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच के बाद अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 246 बॉल का सामना करते हुए 204 रन बनाए। इसमें 24 चौक्के शामिल हैं। उन्हें तइजुल इस्लाम ने lbw किया।

इस दोहरे शतक के साथ ही कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन और भारत के राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया।

कोहली ने पिछले साल 11 दिसंबर को मुंबई में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ चौथे टेस्ट में अपनी तीसरा दोहरा शतक लगाया था। इसके साथ वह टेस्ट में एक साल में तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गे थे। इसके पहले अक्टूबर में उन्होंने इंदौर में न्यूज़ीलैंड के भी ख़िलाफ़ डबल सेंचुरी मारी थी। जबन-जुलाई में वेस्ट िंडीज़ के दौरे पर भी उन्होंने दोहरा शतक जड़ा था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल