1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ के करीब पहुंचे कोहली, मयंक ने पहली बार टॉप-10 में बनाई जगह

टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ के करीब पहुंचे कोहली, मयंक ने पहली बार टॉप-10 में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2019 03:01 pm IST,  Updated : Nov 26, 2019 03:01 pm IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में शतक जमाकर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गए जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहली बार शीर्ष दस में आ गए। 

ICC Test Ranking- India TV Hindi
टेस्ट रैंकिंग में स्मिथ के करीब पहुंचे कोहली, मयंक ने पहली बार टॉप-10 में बनाई जगह Image Source : GETTY IMAGES

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात के टेस्ट में शतक जमाकर आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में स्टीव स्मिथ के करीब पहुंच गए जबकि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पहली बार शीर्ष दस में आ गए। कोहली के 928 रेटिंग अंक हैं जिन्होंने कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ 136 रन बनाये। उनके और स्टीव स्मिथ के बीच अब तीन अंक का ही अंतर रह गया है।

इंदौर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले अग्रवाल एक पायदान चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंच गए। शीर्ष दस में वह चौथे भारतीय हैं। चेतेश्वर पुजारा (791) चौथे और अजिंक्य रहाणे (759) पांचवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स भी तीन पायदान चढ़कर शीर्ष दस में पहुंच गए।

बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम चार पायदान चढकर 26वें स्थान पर हैं जिन्होंने कोलकाता टेस्ट में 74 रन बनाये। भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और उमेश यादव ने कैरियर के सर्वोच्च अंक हासिल किये। ईशांत 716 अंक लेकर 17वें स्थान पर हैं जबकि उमेश 672 अंक के साथ 21वें स्थान पर हैं।

स्पिनर आर अश्विन 772 अंक लेकर नौवें स्थान पर हैं। वहीं फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह एक पायदान खिसककर पांचवें स्थान पर हैं। रविंद्र जडेजा हरफनमौलाओं की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर शीर्ष पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल