1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली की फ़ोटो पर भड़के फ़ेंस, कहा ग़रीबों का उड़ाया है मज़ाक

कोहली की फ़ोटो पर भड़के फ़ेंस, कहा ग़रीबों का उड़ाया है मज़ाक

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 16, 2016 10:45 am IST,  Updated : Jun 16, 2016 10:45 am IST

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का बुधवार की रात सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करना भारी पड़ रहा है। कोहली में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक रेस्तरां में

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का बुधवार की रात सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर करना भारी पड़ रहा है। कोहली में एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक रेस्तरां में खाने की प्लेट के आगे बैठे दिख रहे हैं। फ़ेंस को इस तस्वीर पर नहीं बल्कि कैफ्शन पर आपत्ति है जिसे लेकर वे उनकी ख़ूब आलोचना कर रहे हैं।

फोटो में कोहली डिनर टेबल पर बैठे हैं और उनके सामने काफी खाना परोसा हुआ है। फोटो का कैप्शन कोहली ने लिखा, 'Dinner Is Served!' (खाना परोसा दिया गया है)

इस पर लोग भड़क गए और कमेंट किया है कि कोहली को इस तरह की तस्वीर पोस्ट नहीं करनी चाहिए थी। एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'डीयर विराट, आपसे अनुरोध है कि आप खाना गरीबों को खिलाएं। आप ऐसी ज़िंदगी जी रहे हैं जिसका आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। कुछ लोगों को एक वक्त की रोटी भी मुश्किल से नसीब होती है। प्लीज़ आप उन गरीबों की मदद करें।'

कुछ फैन्स ने कोहली का समर्थन भी किया है। एक फैन ने लिखा, 'नफरत करने वाले भौंकते रहेंगे, उन्हें भौंकने दो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोहली ओल्ड एज लोगों और असहाय बच्चों के लिए काफी कुछ कर रहे हैं।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल