1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबक सिखाना चाहता था: लेंडल सिमंस

कोहली को टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबक सिखाना चाहता था: लेंडल सिमंस

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 08, 2016 01:38 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 01:39 pm IST

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं और जिस तरह से उनका बल्ला रन उगल रहा उसके दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर्स कायल हो गए हैं तथा उनकी बल्लेबाज़ी तारीफ कर

Lendle Simmons, Virat Kohli- India TV Hindi
Lendle Simmons, Virat Kohli

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली जबर्दस्त फॉर्म में हैं और जिस तरह से उनका बल्ला रन उगल रहा उसके दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर्स कायल हो गए हैं तथा उनकी बल्लेबाज़ी तारीफ कर रहे हैं लेकिन एक शख़्स ऐसा भी है जिसे कोहली फूंटी आंख नहीं सुहाते। ये शख़्स है वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज़ लेंडल सिमंस जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीती हुई बाज़ी हार में बदल दी थी।

कोहली को खुद पर ग़ुरुर है

सिमंस ने मंगलवार को दिए एक इंटरव्यू में कोहली को बहुत घमंडी और आक्रामक बताया है। टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच का ज़िक्र करते हुए सिमंस ने कहा, 'फील्डिंग करते समय कोहली ने मुझसे कुछ कहा। तब मैंने खुद से कहा था कि मैं इसको दिखाऊंगा कि सिर्फ वही अच्छा बल्लेबाज नही है। वो बार-बार मेरे ही तरफ बॉल फेंक रहा था और मुझ पर दबाव डालना चाहता था। वो इसी तरह है, वो बहुत घमंडी है और फील्ड पर बहुत ज्यादा आक्रामक रहता है। बल्लेबाजी करते समय भी वो ऐसे ही रहता है। वो बहुत आक्रामक क्रिकेटर है।'

'उस दिन क़िस्मत ने मेरा साथ दिया'

सिमंस ने कहा, ' कोहली के व्यवहार से हमारे खिलाड़ियों को मोटिवेशन मिला था और मुझे भी इससे प्रोत्साहन मिला था। मैं उसे दिखाना चाहता था कि बस वही एक ऐसा बल्लेबाज़ नहीं है जो यह कर सकता है।'

दरअसल उस दिन सिमंस बहुत ख़ुशक़िस्मत रहे थे। वो दो बार नोबॉल पर कैच हुए और तीसरी बार भी लकी साबित हुए जब उनका कैच लपकते वक्त रवींद्र जडेजा बाउंड्री लाइन क्रॉस कर गए।

क़िस्मत की बात पर सिमंस ने कहा, 'हर क्रिकेटर का एक दिन होता है और आपको उसका फायदा उठाना होता है। मैंने इसका पूरा फायदा उठाया और आख़िर तक बैटिंग की। भारत को सपोर्ट करने वालों के साथ ऐसा करके बहुत अच्छा लगा। यह मेरे करियर की हाईलाइट थी।'

सिमंस ने 51 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी के बारे में बताया, 'जब भारत लक्ष्य का पीछा करता था तो उनका एक बल्लेबाज विकेट पर टिककर बल्लेबाजी करता था। मेरा भी वही रोल था। मिडिल ओवर में अच्छी बल्लेबाज़ी करना ख़ासतौर पर इसलिए क्योंकि मैं स्पिन अच्छी तरह खेल लेता हूं। मुझे मालूम था कि उनके पास कोई अच्छा डेथ ओवर गेंदबाज नहीं है।'

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल