1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धौनी अपने पीछे समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं : कोहली

धौनी अपने पीछे समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं : कोहली

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 09:23 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 09:44 pm IST

नई दिल्ली:  भारतीय टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। धौनी ने इसी वर्ष आस्ट्रेलिया दौरे पर

धौनी अपने पीछे समृद्ध...- India TV Hindi
धौनी अपने पीछे समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं : कोहली

नई दिल्ली:  भारतीय टेस्ट टीम के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी अपने पीछे एक समृद्ध विरासत छोड़ गए हैं। धौनी ने इसी वर्ष आस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जिसके बाद आखिरी टेस्ट मैच की अस्थायी तौर पर कप्तानी कोहली को सौंपी गई थी।

बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए टीम की घोषणा करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोहली को स्थायी कप्तान नियुक्त कर दिया।

वेबसाइट 'दक्रिकेटमंथली डॉट कॉम' को दिए साक्षात्कार में कोहली ने कहा, "मुझे नहीं पता कि लोग क्यों कहते हैं कि वह (धौनी) अपने पीछे कुछ भी नहीं छोड़ गए। वह भारत के सार्वकालिक महानतम कप्तान हैं। यह अपने आप में विरासत है। उन्होंने अनेक खिलाड़ियों को टीम में प्रचुर अवसर दिए।"

कोहली ने कहा, "वह (धौनी) युवाओं में विश्वास करते थे। वह युवा खिलाड़ियों को अवसर देने के पक्षधर थे। अगर आप उनकी शैली पर गौर करें तो वह हमेशा एक ही टीम के साथ खेलना पसंद करते थे, क्योंकि वह खिलाड़ियों को भरपूर मौका देने के पक्षधर थे, ताकि एक क्रिकेट खिलाड़ी के तौर पर वे बेहतर तरीक से परिपक्वता हासिल कर सकें।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल