1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मज़बूत टीम खड़ी करना चाहते हैं 'जिम्मेदार' कोहली

मज़बूत टीम खड़ी करना चाहते हैं 'जिम्मेदार' कोहली

 Written By: IANS
 Published : Sep 10, 2015 08:39 am IST,  Updated : Sep 10, 2015 08:41 am IST

गुड़गांव: भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभालते ही चार वर्षो में विदेशी धरती पर पहली जीत दिलाने वाले विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि वह और अधिक जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं, क्योंकि वह

मज़बूत टीम खड़ी करना...- India TV Hindi
मज़बूत टीम खड़ी करना चाहते हैं 'जिम्मेदार' कोहली

गुड़गांव: भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी संभालते ही चार वर्षो में विदेशी धरती पर पहली जीत दिलाने वाले विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि वह और अधिक जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं, क्योंकि वह टीम को नए सिरे से गठित करना चाहते हैं। कोहली से पहले भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में भारत को इंग्लैंड (2011, 2014), आस्ट्रेलिया (2012,2014-15), दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

जबकि कोहली के नेतृत्व में पहले संपूर्ण दौरे पर भारतीय टीम ने श्रीलंका की धरती पर 22 वर्षो के बाद श्रृंखला जीतने का कारनामा कर दिखाया।

टीम द्वारा की गई मेहनत पर रोशनी डालते हुए कोहली ने कहा, "मैं और अधिक जिम्मेदार हो चुका हूं और मेरा हमेशा से कठिन मेहनत पर भरोसा रहा है। टीम के सभी खिलाड़ी सफलता पाने के लिए लालायित थे। सभी ने अपने-अपने खेल पर कठोर मेहनत की।"

लोकप्रिय खेल ब्रांड स्मॉश ने बुधवार को कोहली को अपना यूथ आईकॉन घोषित किया।

कोहली ने इस अवसर पर कहा, "प्रबंधन, कोचिंग स्टाफ और पूरी टीम द्वारा की गई मेहनत दिखाई नहीं देती। लोगों को सिर्फ मैच दिखाई देता है। मेरे सहित सभी ने बहुत मेहनत की और हम भारतीय टीम को फिर से एक मजबूत टीम के रूप में स्थापित करना चाहते हैं। मुझे इस टीम का नेतृत्व करते हुए बेहद गर्व है।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल