1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोलकता टेस्ट, डे 1, लंच: न्यूज़ीलैंड के नाम रहा पहला सत्र, झटके 57 पर 3 विकेट

कोलकता टेस्ट, डे 1, लंच: न्यूज़ीलैंड के नाम रहा पहला सत्र, झटके 57 पर 3 विकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 30, 2016 11:49 am IST,  Updated : Sep 30, 2016 11:49 am IST

कोलकता: तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूज़ीलैंड ने पहला सत्र अपने नाम किया। उसने भारत के तीन विकेट झटक लिए वो भी मात्र 57 रन पर। इस समय पुजारा

Kohli- India TV Hindi
Kohli

कोलकता: तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ के दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूज़ीलैंड ने पहला सत्र अपने नाम किया। उसने भारत के तीन विकेट झटक लिए वो भी मात्र 57 रन पर। इस समय पुजारा (31) और अजंक्य रहाणे (2) क्रीज़ पर हैं। 

आज सुबह कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया लेकिन शिखर धवन और मुरली विजय भारत को वो शुरुआत नहीं दिलवा सके जिसकी उनसे अपेक्षा थी। घायल राहुल की जगह टीम में आए धवन इस मौक़े को भुनाने से चूक गए। इस टेस्ट में केल रहे पास्ट बॉलर हेनरी ने उन्हें बोल्ड कर दिया। धवन ने उनकी एक बाल को कट करने की कोशिश की लेकिन बॉल बैट का भीतरी किनारा लेकर स्टंप पर लग गई। उस समय भारत और दवन दोनों का स्कोर एक था।

इसके बाद पुजारा ने विजय के साथ पारी संभालने की कोशिश की लेकिन 28 के स्कोर पर एक बार फिर हेनरी ने विजय को विकेट के पीछे कैच आउट करवा दिया। विजय सिर्फ 9 रन ही बना सके। दो विकेट गिरने के बाद कोहली आए लेकिन उनका ख़राब फॉर्म यहां भी जारी रहा और बोल्ट ने उन्हें थर्ड स्लिप पर कैच करवा दिया। कोहली मात्र 9 रन का योगदान कर सके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल