1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप अच्छी तरह जानते हैं-कब खेलना है, कब आराम करना है : चावला

कुलदीप अच्छी तरह जानते हैं-कब खेलना है, कब आराम करना है : चावला

 Reported By: IANS
 Published : Mar 19, 2019 11:56 am IST,  Updated : Mar 19, 2019 11:56 am IST

चावला के मुताबिक कुलदीप को विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें कब खेलना है और कब आराम करना है।

कुलदीप अच्छी तरह जानते हैं-कब खेलना है, कब आराम करना है : चावला- India TV Hindi
कुलदीप अच्छी तरह जानते हैं-कब खेलना है, कब आराम करना है : चावला Image Source : BCCI

कोलकाता। सीनियर स्पिनर पियूष चावला ने सोमवार को कहा कि कोलकाता नाइट राइर्ड्स में उनके साथी तथा भारतीय टीम के लेग स्पिनर कुलदीप यादव वर्कलोड प्रबंधन की कला अच्छी तरह जानते हैं। चावला के मुताबिक कुलदीप को विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें कब खेलना है और कब आराम करना है।

चावला ने कहा, "हम पेशेवर हैं। हर किसी पर वर्कलोड है लेकिन आपको इससे अपने स्तर पर ही निपटना होता है। हर कोई अलग है। हर कोई अपने तरह से इसका प्रबंधन करता है। ये खिलाड़ी अच्छी तरह जानते हैं कि उन्हें कब खेलना है और कब आराम करना है।"

नाइट राइर्ड्स को रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ अपना पहला मैच खेलना है और इसी को ध्यान में रखते हुए इस टीम ने इंडोर प्रैक्टिस किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल