1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुमार संगाकारा ने बताया इस भारतीय दिग्गज स्पिनर के कारण वह कई रातों तक सो नहीं सके थे

कुमार संगाकारा ने बताया इस भारतीय दिग्गज स्पिनर के कारण वह कई रातों तक सो नहीं सके थे

 Reported By: IANS
 Published : May 21, 2021 08:02 pm IST,  Updated : May 21, 2021 08:02 pm IST

कुमार संगकारा ने कहा है कि भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता था। संगकारा ने कहा कि कुंबले के कारण वह कई रातों तक सो नहीं सके थे।  

Kumar Sangakkara told that due to this Indian veteran spinner he could not sleep for many nights- India TV Hindi
Kumar Sangakkara told that due to this Indian veteran spinner he could not sleep for many nights Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने कहा है कि भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले के खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होता था। संगकारा ने कहा कि कुंबले के कारण वह कई रातों तक सो नहीं सके थे।

संगकारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के ट्वीट किए गए वीडियो में कहा, "एक बल्लेबाज के तौर पर कुंबले के कारण मैं कई रातों तक सो नहीं पाता था। हालांकि वह आपके ऑर्थोडॉक्स लेग स्पिनर नहीं थे।"

उन्होंने कहा, "तेज गेंदबाजी और स्ट्रेट गेंदबाजी करने से रन बनाना आसान नहीं होता। गेंद में तेजी हो तो बल्लेबाज के लिए रन निकालने में दिक्कत होती है। कुंबले अच्छे व्यक्ति हैं और एक चैंपियन हैं।"

कुंबले टेस्ट में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने टेस्ट में 619 और वनडे में 337 विकेट लिए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल