1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विटोरी के बाद कीवी तेज गेंदबाज काइल मिल्स ने लिया क्रिकेट से संयास

विटोरी के बाद कीवी तेज गेंदबाज काइल मिल्स ने लिया क्रिकेट से संयास

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 05:32 pm IST,  Updated : Apr 01, 2015 05:39 pm IST

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल मिल्स ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। इससे पहले मंगलवार को स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी ने भी अपने संन्यास की घोषणा की

विटोरी के बाद कीवी तेज...- India TV Hindi
विटोरी के बाद कीवी तेज गेंदबाज काइल मिल्स ने लिया क्रिकेट से संयास

ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल मिल्स ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। इससे पहले मंगलवार को स्पिन गेंदबाज डेनियल विटोरी ने भी अपने संन्यास की घोषणा की थी। दोनों ही खिलाड़ी इस विश्व कप में कीवी टीम का हिस्सा थे। मिल्स हालांकि विश्व कप के किसी भी मैच में नहीं खेल सके।

न्यूजीलैंड रविवार को खत्म हुए 11वें विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा था, जहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर उसे आस्ट्रेलिया से सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

मिल्स ने 170 एकदिवसीय, 42 टी-20 और 19 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया। अपने 14 साल के लंबे करियर में मिल्स ने एकदिवसीय मैचों में 240 विकेट हासिल किए और फिलहाल न्यूजीलैंड के दूसरे सर्वाधिक सफल गेंदबाज हैं। विटोरी 305 विकेट के साथ शीर्ष पर हैं।

मिल्स ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, "यह खेल से अलग होने का उत्तम समय है। मैं अब अपना वक्त परिवार के साथ गुजराना चाहता हूं जिन्होंने मेरे खेल करियर के दौरान बहुत त्याग किया।"

मिल्स अपने करियर के दौरान विश्व रैकिंग में शीर्ष गेंदबाज के तौर भी स्थान पक्का करने में कामयाब रहे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने मिल्स को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

न्यूजीलैंड के कोच माइक हेसन ने भी कहा कि टीम में मिल्स की कमी खलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल